61. स्वाधार योजना(Swadhar Yojana):-
Maharashtra Swadhar Yojana 2021 application form pdf sjsa.maharashtra.gov.in Babasaheb Ambedkar Swadhar scheme registration eligibility. हेलो दोस्तों, आज हम जिस योजना का जिक्र करने जा रहें है जो महाराष्ट्र प्रदेश से है। Maharashtra Swadhar Yojana 2021 का आरम्भ प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के तहत नागरिकों को अपना भविष्य उज्जवल बनाने हेतु कार्य किया जायेगा। राज्य सरकार ने इस योजना में अनुसूचित जाति व नव बौद्ध श्रेणी के छात्रों के लिए शुरू किया है।
Maharashtra Swadhar Yojana 2021
प्रमुख रूप से योजना द्वारा 10 वी कक्षा , 12 वी कक्षा, डिप्लोमा आदि में पढ़ने वाले बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा। योजना के अंतर्गत ऐसे छात्रों को न सिर्फ पाठयक्रम बल्कि आवास , बोर्डिंग व अन्य सुविधाओं के लिए भी आर्थिक सहायता की जाएगी। महाराष्ट्र सरकार, स्वाधार योजना को सफल बनाने हेतु प्रति वर्ष 51,000 रूपये की आर्थिक मदद उपयुक्त छात्रों को प्रदान करने का प्रावधान है।
आज हम आपको बताएंगे, की आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की जानकारी व योजना से संबंधित पात्रता का ज्ञान भी हम आपके साथ साँझा करेंगे। जिन छात्रों को छात्रवास में जगह मिलने में मुश्किल हो रही है। वो भी इस योजना में अपना आवेदन कर लाभ के पात्र बन सकते हैं। हम यहाँ यह भी बताएंगे की इस योजना में कौन से दस्तावेज की जरूरत आपको पड़ सकती है।
Maharashtra Swadhar Yojana Application Form
बहुत से परिवार प्रदेश में ऐसे हैं जो की आर्थिक रूप से कमजोर हैं। जिसकी वजह से उनके बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में असफल हो जाते हैं। अब सरकार ने इस योजना की सहायता से इन बच्चों के लिए बहुत अच्छा सोचा है। इससे उनका उत्थान होगा। वह भी समय के साथ आगे बढ़ पाएंगे। साथ ही साथ तरक्की भी कर पाएंगे।
महाराष्ट्र स्वाधार योजना नोंदणी 2021
हम सभी आवश्यक विवरणों की सहायता से यहां आए हैं। ताकि हमारे पाठक महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी योजना के तहत आवेदन कर सकें। जैसा कि आप जानते हैं कि यह छात्रों के लिए है। क्योंकि छात्र हमारी पीढ़ी का भविष्य होंगे। और उनकी प्रगति से निश्चित ही राज्य का विकास होगा।
योजना का नाम | महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021 |
विभाग का नाम | महाराष्ट्र समाज कल्याण विभाग |
शुरआत की गई | राज्य सरकार , महाराष्ट्र |
योजना का लाभ | आर्थिक सहायता |
लाभार्थी | महाराष्ट्र प्रदेश के छात्र |
योजना का प्रकार | सरकारी योजना |
आधिकारिक लिंक | https://sjsa.maharashtra.gov.in/ |
बाबासाहेब अंबेडकर महाराष्ट्र स्वाधार योजना 2021 में मिलने वाले लाभ :
- योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र प्रदेश के लोगो को मिलेगा।
- इसमें अनुसूचित जाति और नव बौद्ध समुदाय के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं।
- यह योजना अनुसूचित जाति व नव बौद्ध जाति के उत्थान के लिए शुरू की गयी है।
- इस योजना में 11 वी व 12 वी के छात्र आवेदन कर सकतें हैं। वही इससे आगे पढ़ने वाली बच्चे भी अपना आवेदन भर सकतें हैं।
- 11 वी कक्षा से नीचे के छात्रों के लिए यह योजना नहीं है।
- योजना अनुसार गैर पेशेवर व पेशेवर, दोनों तरह के कोर्स आते हैं।
- आर्थिक सहायता के रूप में 51000 रूपये तक की मदद की जाएगी।
महाराष्ट्र स्वाधीन योजनेची कागदपत्रे आवश्यक
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- महाराष्ट्र प्रदेश स्थाई निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की जानकारी
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
महाराष्ट्र स्वाधार योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस प्रकार है ?
- सबसे पहले, आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जहाँ पर स्वाधार योजना से संबंधित सभी जानकारी दी गयी हैं।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- अब यहाँ पर Swadhar Yojana Pdf विकल्प दिया गया है।
- Pdf वाले लिंक पर क्लिक करें। आपके सामने स्वाधार योजना का आवेदन पत्र, Pdf फॉर्मेट में खुल गया है। ऊपर दिए गए डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर फॉर्म को डाउनलोड करें।
- कृपया दी गयी जानकारी के अनुसार। अपना आवेदन पत्र भरें।
- साथ ही इस आवेदन पत्र के साथ लगने वाले दस्तावेज को अटैच करें।
- अब इस आवेदन पत्र को ऑनलाइन जमा करें। आपको आवेदन करने के लिए एक आवेदन संख्या भी प्राप्त होगी। इसे अवश्य संभाल कर रखें। आगे चल कर इसी की सहायता से आप आवेदन की स्थिति भी जान पाएंगे।
- इस तरह अब आपका आवेदन पत्र जमा हो गया है।
No comments:
Post a Comment